भिलाई के सेक्टर-6 में सतनाम भवन के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में रामनगर निवासी दुष्यंत सिन्हा (20) की मौत

Chhattisgarh Crimesभिलाई के सेक्टर-6 में सतनाम भवन के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में रामनगर निवासी दुष्यंत सिन्हा (20) की मौत हो गई। दुष्यंत अपने दोस्त के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहा था। इसी दौरान उनकी गाड़ी की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जो कि नगर निगम के बताई जा रही है।

टक्कर इतनी तेज थी कि दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद टक्कर ड्राइवर मौके से भाग निकला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत अपने दोस्त के साथ कथा में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर में दुष्यंत को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके दोस्त को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के मौके से फरार हो गया। शुरुआती जानकारी में हादसे में शामिल ट्रैक्टर भिलाई नगर निगम का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर कौन चला रहा था। पुलिस ट्रैक्टर की पहचान और चालक की तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है।