सितंबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है

Chhattisgarh Crimesसितंबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 14 सितंबर को हरितालिका तीज पर शासकीय अवकाश रहेगा। इन दो दिन स्कूल-कॉलेज और शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

वहीं, सितंबर में रविवार और शनिवार की छुट्टियों के साथ बैंक और शेयर बाजार के लिए भी अलग-अलग छुट्टियां रहेंगी। इसलिए जरूरी काम समय पर पहले निपटा लें।

छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शासकीय अवकाश रहेगा। इसके बाद 5 सितंबर शनिवार और 6 सितंबर रविवार होने के कारण लगातार छुट्टी का मौका भी मिलेगा। ऐसे में 2 दिनलगातार 3 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

इसके बाद 14 सितंबर को हरितालिका तीज पर शासकीय अवकाश रहेगा। छत्तीसगढ़ में तीज का खास महत्व है। इस दिन सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी।

15 सितंबर को नुआखाई का स्थानीय अवकाश

15 सितंबर को नुआखाई पर्व पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान है। यह छुट्टी जिले के हिसाब से लागू होगी। इसलिए संबंधित जिले के स्थानीय अवकाश आदेश के आधार पर इसकी पुष्टि की जा सकेगी।

सितंबर में हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी जैसे पर्वों पर ऐच्छिक अवकाश का भी प्रावधान है।

दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टी

सितंबर में बैंक 12 सितंबर (दूसरा शनिवार) और 26 सितंबर (चौथा शनिवार) को देशभर में बंद रहेंगे। इसके अलावा 6, 13, 20 और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।