CGPSC राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निःशुल्क मॉक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा

Chhattisgarh CrimesCGPSC राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निःशुल्क मॉक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन 12 और 13 सितंबर को फुंडहर स्थित नेतृत्व साधना केंद्र में होगा। पहल का उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार जैसा माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे इंटरव्यू के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

मॉक इंटरव्यू में अभ्यर्थियों को एक्सपर्ट के सामने वास्तविक साक्षात्कार का अनुभव मिलेगा। इस दौरान उनसे इंटरव्यू की तरह सवाल पूछे जाएंगे। एक्सपर्ट उनके जवाब देने के तरीके, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, बातचीत करने के तरीके और खुद को प्रस्तुत करने की क्षमता का आकलन करेंगे।

प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा फीडबैक

इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के संबंध में जरूरी सुझाव और फीडबैक दिया जाएगा। इससे उन्हें अपनी कमियों को समझने और वास्तविक साक्षात्कार से पहले उनमें सुधार करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का फोकस केवल सवाल-जवाब के अभ्यास के बजाय साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को परिचित कराने पर रहेगा।