छत्तीसगढ़ में अब बारिश की एक्टिविटी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (10 सितंबर) से पूरे प्रदेश में बारिश बढ़ने के आसार हैं

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अब बारिश की एक्टिविटी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (10 सितंबर) से पूरे प्रदेश में बारिश बढ़ने के आसार हैं। बंगाल और बांग्लादेश के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

इसके असर से आज बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में नमी वाली हवाएं बढ़ेंगी और कई इलाकों में बारिश तेज हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा पाली (कोरबा) में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बेलगहना (बिलासपुर) में 30 मिमी, हरदीबाजार (कोरबा) और नरहरपुर (कांकेर) में 20-20 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक सामान्य से 6% कम बारिश हुई है।

तापमान की बात करें तो रायपुर में पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे ज्यादा 34.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम 21.2 डिग्री तापमान पेंड्रा रोड में रहा।