ग्राम पंचायत कोचेंगा में नवा खाई ठाकुर जोहारनी पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचेंगा मे 22 सितम्बर मंगलवार को गांँव के मुखिया के यहाँ आदिवासी परंपरा का महापर्व नवा खाई ठाकुर जोहारनी का पावन कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस पावन अवसर पर गांँव के समस्त देवी देवताओं की विधि विधान से अर्जी बिनती की गई। पुजारी द्वारा माटी देव,ठाकुर देव और बूढ़ा देव की विशेष पूजा की गई। पूजा के बाद सभी ग्रामवासियों ने गांँव की सुख शांति,समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना किया गया।ज्ञात हो,कि नवा खाई पर्व नई फसल के स्वागत का पर्व है। इस दिन नए धान का भोग भगवान को चढ़ाया जाता है। गांँव की व्यवस्था को बनाकर सभी लोगों को एक सूत्र में बांँधकर रखने वाले झाँकर,पटेल,पुजारी के यहां पहुंँच कर ग्रामीण जन मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है।जिन्हें आदिवासी संस्कृति में ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम कहा जाता है।अंत में सभी लोग एक साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
सरपंच दीनाचंद मरकाम,

Chhattisgarh Crimes

पूर्व सरपंच कृष्णाबाई मरकाम, उपसरपंच बुद्धूराम मरकाम, कोचेंगा पंचायत गोंड समाज अध्यक्ष दसरथ नेताम, माटी झाँकर कार्तिक मरकाम,कुंँवर बाबा झाँकर महेश मरकाम,बुढ़ा झाँकर राजेश मरकाम,फागोबाई मरकाम,खिरोबाई मरकाम, सोलो बाई मरकाम,इसबति बाई मरकाम,तिहारीन बाई नेताम,सुकड़ी बाई मरकाम सहित सैकड़ों ग्रामीण जन ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल रहे।