माओवाद प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका
पूरन मेश्राम/मैनपुर स्थानीय युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र बल में सिपाही/GD एवं राज्य पुलिस भर्ती परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से B/211 बटालियन जुगाड़ कैंप में निशुल्क भर्ती तैयारी कार्यक्रम का शुभारंभ 25/9/2026 दिन शुक्रवार को किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज रायपुर उदय भास्कर बिल्ला (IPS) के कर कमलों से किया गया।
*क्या मिलेगा इस प्रशिक्षण में*
भर्ती परीक्षा से संबंधित पूरा मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री,शारीरिक दक्षता (फिजिकल) का विशेष प्रशिक्षण,लिखित परीक्षा की तैयारी के टिप्स और उपयोगी जानकारी।
गरीब प्रतिभावान एवं इच्छुक युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाना
*DIG सर ने युवाओं को दिया मंत्र*
इस दौरान DIG उदय भास्कर बिल्ला ने अभ्यर्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा नियमित अध्ययन,अनुशासन, शारीरिक दक्षता और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। लक्ष्य तय करो और पूरी लगन मेहनत से जुट जाओ।उन्होंने बताया कि इस तरह का निशुल्क भर्ती प्रशिक्षण शोभा कैंप और इंदागांव कैंप में भी चलाया जा रहा है।
*जिला पंचायत अध्यक्ष बोले*
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि B/211 बटालियन द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है और धन्यवाद के पात्र हैं। क्षेत्र के युवाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।इस अवसर पर विशेष रुप से 211 बटालियन के प्रभारी कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन, द्वितीय कमान अधिकारी प्रगेश कुमार अटल, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट चिरंजीव कुमार, सहायक कमांडेंट निरंजन कुमार, A/211 बटालियन के अधिकारी, ग्राम पंचायत तौरेंगा के सरपंच, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके अभिभावक शामिल रहे।