जगदलपुर के नयामुंडा इलाके में किराना दुकान और दो स्कूटी की दिग्गी में छिपाकर रखी गई 23.43 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर पुलिस ने जब्त की

Chhattisgarh Crimesजगदलपुर के नयामुंडा इलाके में किराना दुकान और दो स्कूटी की दिग्गी में छिपाकर रखी गई 23.43 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर पुलिस ने जब्त की है। शराब की कीमत 15 हजार 170 रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने मनोहर भुआर्य (43) निवासी नयामुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई बोधघाट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुंडा निवासी मनोहर भुआर्य अपनी किराना दुकान और पास खड़ी दो स्कूटी की डिक्की में अंग्रेजी शराब और बीयर रखकर बेच रहा है। सूचना के बाद बोधघाट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दुकान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान दुकान और स्कूटी क्रमांक CG17 LC 8344 और CG17 KY 7003 से अलग-अलग कंपनियों की अंग्रेजी शराब और बीयर मिली। कुल 23.43 लीटर शराब जब्त की गई। 95 हजार 170 रुपए का सामान जब्त पुलिस ने शराब के अलावा दोनों स्कूटी भी जब्त की हैं। इनकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। शराब समेत जब्त सामान की कुल कीमत 95 हजार 170 रुपए है। शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी से लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इनकी रही भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शकुंतला पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अखिलेश नाग और आरक्षक संदीप राणा, रामचंद साहू और कामदेव दर्रो शामिल रहे।