मैनपुर से 45 KM दूर ग्राम मौहानाला के नन्हे वैज्ञानिकों का कमाल

Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर सुदूर वनांचल क्षेत्र राजापड़ाव के ग्राम मौहानाला में विकास भले ही नहीं पहुंँचा हो,लेकिन प्रतिभा खुद रास्ता बना रही है।यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। ना पक्की सड़क,ना पुल-पुलिया और खंडहर स्कूल बरसात में कीचड़ भरे रास्तों पर चलना भी मुश्किल है।लेकिन इसी गांँव के बच्चों ने कमाल कर दिया।संसाधन की कमी के चलते खुद लकड़ी के पहिए तैयार कर जुगाड़ गाड़ी बना ली और उसी पर सवार होकर कीचड़ भरे रास्तों पर चक्कर लगाकर आनंद ले रहे हैं।जैसा कि वीडियो में दिख रहा है।

4 से 5 बच्चे एक लकड़ी के ठेले को खींच रहे हैं,एक बच्चा उस पर बैठा है। पहिया जाम हो रहा है तो कोई रस्सी से खींच रहा है,लेकिन चेहरे पर मुस्कान है।बच्चे बोले हमारे पास साइकिल नहीं है गाड़ी नहीं है, इसलिए हमने खुद अपनी गाड़ी बना ली।

यह दृश्य एक ओर जहांँ बच्चों के वैज्ञानिक सोच और जुगाड़ टेक्नोलॉजी को दिखाता है।वहीं दूसरी ओर प्रशासन की उदासीनता की पोल भी खोलता है। अगर इन बच्चों को सही प्लेटफॉर्म,शिक्षा और सड़क की सुविधा मिले तो ये बड़े आविष्कारक बन सकते हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मौहानाला तक पक्की सड़क, पुल पुलिया और खंडहर स्कूल भवन मरम्मत की माँग किया है।