शोभा में सजा खुशियों का आंँगन,सेवा संकल्प अभियान के तहत गोद भराई और अन्नप्राशन उत्सव संपन्न*

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/ मैनपुर।  सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल मैनपुर

के ग्राम पंचायत शोभा स्थित आंँगनबाड़ी केंद्र में आंँगन मिलन उत्सव, गोद भराई

एवं अन्नप्राशन समारोह का आयोजन आत्मीय और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच एवं भाजपा मंडल मैनपुर के महामंत्री घनश्याम मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने माताओं एवं नन्हे मुन्ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ,सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

इस अवसर पर श्री मरकाम ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान,शिशुओं का उचित पोषण और बच्चों के स्वस्थ भविष्य की चिंता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता,अपनत्व और सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि बच्चों के पोषण,शिक्षा और संस्कारों पर विशेष ध्यान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। आंँगनबाड़ी केंद्र माताओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और परिवारों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में पंच श्रीमती ममता देववंशी एवं श्रीमती मानकी बाई मरकाम, मितानिन श्रीमती राधा बाई नेताम एवं श्रीमती अवध्या बाई सोरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शैलेन्द्री मरकाम एवं श्रीमती शिवबती मरकाम, सहायिका श्रीमती डायमंनी कुलदीप एवं श्रीमती मंगली बाई नेताम सहित दीपिका डोंगरे, रीना मरकाम, निर्मला नेताम,संगीता डोंगरे, गंगेश्वरी मरकाम, अस्मिता एवं सुशांति मरकाम उपस्थित रहीं।समारोह में आंगनबाड़ी के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं की भी सहभागिता रही। गोद भराई एवं अन्नप्राशन की पारंपरिक रस्मों के बीच पूरे वातावरण में मातृत्व, ममता और बचपन की खुशियां दिखाई दीं।उपस्थित सभी लोगों ने माताओं एवं बच्चों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।