जंगली हाथियो के आतंक से परेशान किसानो व ग्रामीणो ने राज्य सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesफसल क्षति का तत्काल मुआवजा की मांग को लेकर गांव -गांव पुतला जलाने का निर्णय

युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 07 किमी दूर ग्राम बुडार मे आज मंगलवार को बड़ी संख्या मे क्षेत्र भर के ग्रामीण एवं किसान महिला पुरूष शामिल हुए और अपने पूर्व घोषणा अनुसार आज से जंगली हाथियो के आतंक से त्रस्त और उचित मुआवजे की मांग को लेकर गांव -गांव राज्य सरकार का पुतला दहन करने का निर्णय लिया साथ ही ग्राम बुड़ार मुख्य चौक मे राज्य सरकार व वनमंत्री केदार कश्यप का पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम ने कहा इस क्षेत्र के दर्जनो ग्रामो के लोग जंगली हाथियो से परेशान हो गये है हर साल हाथियो द्वारा फसलो को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और वन विभाग द्वारा महज खानापूर्ति बहुत कम मुआवजा दिया जाता है जिसके कारण किसान बेहद परेशान है पिछले दिनो इस संबंध मे वन विभाग को ज्ञापन सौपकर चेतावनी दिये थे कि उनके मांगो को पूरा नही किया गया तो ग्रामीण और किसान गांव -गांव राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे और आज से पुतला दहन का शुभारंभ कर रहे है। इस दौरान जनपद सदस्य प्रताप मरकाम, युवराज नेताम, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम ने कहा पांचवी अनुसूची पेशा अधिनियम का पूर्ण पालन किया जाये हाथियो से सुरक्षा एवं हाथियो द्वारा किये गये जनहानि को लेकर ग्रामीणो को न्याय मिलना चाहिए। इस संबंध मे सभी गांवो मे पुतला दहन के बाद ज्ञापन सौपा जायेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम, महेन्द्र नेताम, युवराज नेताम, प्रताप मरकाम, अध्यक्ष अरमोतिन मरकाम, विवेकानंद दीवान, खमेश्वर नेताम, हेमबाई मरकाम, रमुलाबाई, आसमोतिन बाई, पुन्नीबाई, कुमारी बाई, हेमबाई, भागवती नागेश, बुद्धुराम, विष्णुराम, कंवल सिंह, गौकरण नागेश, चंद्रसेन, बिशेसर, चैनसिंग, पुष्पकमल, पालेश्वर, युधिष्ठिर एवं बड़ी संख्या मे क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।