छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर 2026 में होने वाले नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर 2026 में होने वाले नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जाएगी।

नगर पालिका आम चुनाव के लिए 417 पदों के लिए मतदाता सूची तैयार होगी। इनमें भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर निगम के 4 महापौर, 13 अध्यक्ष और 400 पार्षद के पद शामिल हैं। उप चुनाव में 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पद भी शामिल हैं।

पंचायतों के 814 पदों की सूची बनेगी

त्रिस्तरीय पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य का 1, सरपंच के 92 और पंच के 721 पदों के लिए निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी पदों के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

23 अक्टूबर को प्रारंभिक सूची, 30 नवंबर को अंतिम प्रकाशन

निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर को होगा। इसके बाद मतदाता सूची को लेकर दावा-आपत्ति ली जाएगी और उनका निराकरण किया जाएगा। 30 नवंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित होगी। पुनरीक्षण कार्य की निगरानी के लिए सभी 33 जिलों में एक-एक निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।