भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने यूथ कांग्रेस चुनाव में कथित फर्जी वोटिंग और सदस्यता शुल्क को लेकर CBI जांच की मांग की

Chhattisgarh Crimesभाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने यूथ कांग्रेस चुनाव में कथित फर्जी वोटिंग और सदस्यता शुल्क को लेकर CBI जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए चंद्राकर के बयान को उनकी राजनीतिक कुंठा बताया है।

अजय चंद्राकर बोले- पैसा कहां से आ रहा है,उसकी जांच हो

अजय चंद्राकर ने कहा कि उन्होंने यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग की शिकायतों के बारे में पढ़ा है। उन्होंने सदस्यता शुल्क को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेता पैसा दे रहे हैं, वह पैसा कहां से आ रहा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस चुनाव में गुटबाजी भी सामने आ रही है। चंद्राकर ने कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके बेटे का फॉर्म रद्द हो गया।