कमार समुदाय के ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया नवाखाई मिलन

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

परंपरा और सामाजिक एकता के रंग में रंगा आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर।
मैनपुर। कमार सर्कल तौरेंगा एवं आश्रित ग्राम जुगाड़, कोदोमाली, तौरेंगा और बरगांव में नवाखाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नवाखाई पर्व मनाते हुए आपसी भाईचारे, एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

नवाखाई मिलन समारोह में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान समाज की परंपराओं, संस्कृति और सामुदायिक एकता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में देवीसिंह नेताम, लखन सोरी, मयाराम नेताम, महेश कुमार नेताम, बुधिया बाई नेताम, पूसऊ नेताम, शत्रुघन नेताम, भोजलाल नेताम, गणेश नेताम, सीताराम नेताम, आशा नेताम, गोमती मरकाम, पंकुराम सोरी, टेकराम सोरी, सगाराम नेताम, फुलसिंह सोरी, सुखबती नेताम, राजकुमार नेताम एवं ब्रिजलाल नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा तथा उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता एवं अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प लिया।