युमेन्द्र कश्यप/छत्तीसगढ़ क्राइम्स। सुकमा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बालाघाट में आत्मसमर्पण करने वाले सभी 13 माओवादियों को उनके गृह राज्यों में भेजने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
एक अक्टूबर को शेष तीन माओवादियों को कानूनी एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
सुकमा भेजे गए कैडरों में एसजेडसीएम सुरेंद्र शामिल हैं- पुलिस के अनुसार, सुकमा भेजे गए कैडरों में एसजेडसीएम सुरेंद्र उर्फ सोमा उर्फ कबीर शामिल हैं, जिस पर तीन राज्यों में 67 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
एसीएम नवीन नुप्पो उर्फ हिड़मा और एसीएम विक्रम उर्फ हिड़मा वट्टी पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह तीनों पर कुल 95 लाख रुपये का इनाम था।
● आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ड्राइविंग, सिलाई प्रशिक्षण और प्राथमिक शिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
● गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य आत्मसमर्पित माओवादियों को उनके गृह राज्य भेजा है।
● पुनर्वास की आगे की प्रक्रिया से जोड़ना और समाज की मुख्यधारा में उनकी वापसी सुनिश्चित करना है।