युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर।ऑपरेशन निश्चय अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदवद सिरमौर के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांव के परिवहन एवं बिक्री में रोक लगाने एवं प्रभारी कार्यवाही के निर्देष दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में एम.सी.पी. एवं मुखबीर सक्रिय किये थे। दिनांक 10.10.2026 को सूचना मिला की ग्राम झरियाबाहरा तिराह मुख्य मार्ग एनएच 130 सी के पास एक ब्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बेचने के लिये ग्राहक का इतजार कर रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी मैनपुर के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर ग्राम झरियाबाहरा तिराहा मुख्य मार्ग एनएच 130 सी के पास जाकर घेरा नाकाबंदी लगाकर मुखबीर के बताये अनुसार एक ब्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेश कोक पिता स्व गंडाराम कोक उम्र 37 वर्ष साकिन बागडोर थाना बेलपाडा जिला बंलागिर उडीसा का रहने वाले बताये जिनके कब्जे से कब्जे मे रखे एक काला पिंक नीला चैखना बैग जिसमे अंग्रेजी मे पुमा लिखा जिसके अंदर 05 पैकेट हरा झिल्ली खाखी कलर के टेप से चिपका हुआ वजन 12.60 किलो ग्राम किमती 6,00000/रु के साथ मोबाइल फोन मोटोरोला कम्पनी किमती 10000/रु कुल जुमला किमती 6,10000/- रू का होना पाया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से अपराध क्रमांक 125/26 धारा 20 (ठ) छक्च्ै एक्ट कायम कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना मैनपुर पुलिस टीम की विषेष भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी – सुरेश कोक पिता स्व गंडाराम कोक उम्र 37 वर्ष साकिन बागडोर थाना बेलपाडा जिला बंलागिर उडीसा,
जप्त समाग्री – 12.60 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती किलोग्राम किमती 600000/रु
मोबा. 01 नग किमती 10000/रु कुल जुमलाः- 6,10000/-