राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे बिरेझर में पुलिस ने नेतराम बघेल के घर दबिश देकर 2 किलो 565 ग्राम गांजा जब्त किया

Chhattisgarh Crimesराजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे बिरेझर में पुलिस ने नेतराम बघेल के घर दबिश देकर 2 किलो 565 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी नेतराम बघेल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। मामले में सौरभ बघेल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

3 पैकेट और 90 पुड़िया में मिला गांजा

12 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर घुमका थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल समीर और साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने गवाहों के साथ ग्राम छोटे बिरेझर में नेतराम बघेल के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान थैले में रखे 3 अलग-अलग पैकेट और 90 जिप झिल्ली की पुड़िया में भरा गांजा मिला। पुलिस ने कुल 2 किलो 565 ग्राम गांजा जब्त किया है।

दूसरा आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस ने नेतराम बघेल, निवासी ग्राम छोटे बिरेझर, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया है। मामले में सौरभ बघेल की संलिप्तता भी सामने आई है। वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार रिमांड पर भेज दिया गया है।