छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी रायपुर में तेज बारिश के आसार नहीं हैं। 18 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और दोपहर या शाम के समय बादल छाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी पहुंच रही है। इसके असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई।