स्वास्थ्य विभाग ने दो चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
इस आदेश के साथ ही जिला चिकित्सालय रायपुर में अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।