छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने का अहसास हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।