शनिवार, 24 अक्टूबर को कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं

Chhattisgarh Crimesशनिवार, 24 अक्टूबर को कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। कॉमर्स से जुड़े लोगों को नया कॉन्ट्रैक्ट और फ्रीलांसर्स को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। मिथुन राशि के फ्रीलांसर्स को अपनी काबिलियत से बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है और वकीलों को तर्कों से निर्णायक बढ़त मिल सकती है।

वृश्चिक राशि के वकीलों को केस में जीत और नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिल सकता है। कुंभ राशि के फ्रीलांसर्स को नया कॉन्ट्रैक्ट और नौकरीपेशा लोगों को किसी विभाग से खास प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई भूमिका मिल सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – एट ऑफ स्वोर्ड्स दिन उलझनों और रुकावटों वाला रह सकता है। घर में किसी की चुप्पी माहौल भारी कर सकती है। बुजुर्ग अपनी बात खुलकर कहने से हिचकिचा सकते हैं। घर संभालने वालों को घरेलू मामलों में स्वतंत्रता की कमी महसूस होगी। पैसों से जुड़ी कुछ रुकावटें सामने आएंगी। रिश्तेदारों से बातचीत अधूरी रह सकती है। परिस्थितियां रोकेंगी, लेकिन समझदारी से धीरे-धीरे रास्ता निकलेगा।

करियर- काम में रुकावट और दबाव रहेगा। मैनेजमेंट की योजनाएं अटक सकती हैं। साहित्य से जुड़े लोगों को अपनी रचना ठीक तरह से सामने रखने में कठिनाई होगी। कॉमर्स में कॉन्ट्रैक्ट अटक सकता है। मेडिकल प्रोफेशन में सीमित संसाधन काम रोक सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों के आदेशों के कारण सीमाएं महसूस होंगी। सरकारी कर्मचारियों को प्रशासनिक रुकावट झेलनी पड़ सकती है। फ्रीलांसर्स की पेमेंट प्रक्रिया धीमी रहेगी। लव- अनकही बातें रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती हैं। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति को लेकर अनिश्चितता रहेगी। पति-पत्नी के बीच बातचीत की कमी तनाव बढ़ाएगी। दोस्ती में स्पष्टता न होने से खटास आ सकती है। पार्टनर आपकी उलझन ठीक से नहीं समझ पाएगा। हेल्थ- तनाव और मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है। त्वचा पर हल्की खुजली या जलन हो सकती है। लकी कलर- नेवी ब्लू, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

वृष – फोर ऑफ कप्स दिन उदासी और असंतोष वाला रह सकता है। घर में किसी प्रस्ताव को लेकर आपकी रुचि कम रहेगी। बुजुर्ग आपकी गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। पैसों से जुड़ा कोई नया मौका नजरअंदाज हो सकता है। बिजनेस में संभावनाएं रहेंगी, लेकिन उत्साह कम रहेगा। रिश्तेदारों से जुड़ी बातचीत अधूरी रह सकती है। परिवार का माहौल शांत रहेगा।

करियर- मैनेजमेंट से जुड़े लोग नए विचारों पर ध्यान नहीं देंगे। कला से जुड़े लोग अपनी रचना अधूरी छोड़ सकते हैं। मेडिकल प्रोफेशन में काम से अरुचि रह सकती है। वकीलों को केस पर ध्यान लगाने में परेशानी होगी। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट भी खास आकर्षित नहीं करेगा। फ्रीलांसर्स की क्लाइंट की बातों में रुचि कम रह सकती है। लव- रिश्ते में खालीपन महसूस हो सकता है। पार्टनर की बातें आपको ज्यादा आकर्षित नहीं करेंगी। सिंगल लोगों को नया रिश्ता खास महत्वपूर्ण नहीं लगेगा। आपके व्यवहार से पार्टनर असुरक्षित महसूस कर सकता है। रिश्ते में ठहराव रहेगा। हेल्थ- शरीर बोझिल और सुस्त महसूस होगा। उदासी और तनाव भी परेशान कर सकते हैं। लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द मैजिशियन दिन रचनात्मकता और आत्मविश्वास वाला रहेगा। आपकी समझदारी घर की किसी मुश्किल स्थिति को आसान बनाएगी। आसपास के लोग आपकी पहल की तारीफ करेंगे। घर संभालने वाले काम को नए तरीके से व्यवस्थित करेंगे। पैसों से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तेदार से महत्वपूर्ण सुझाव मिलेगा। परिवार का माहौल सक्रिय और उत्साहपूर्ण रहेगा।

करियर- आपकी काबिलियत और समझ पहचान दिलाएगी। मैनेजमेंट में नई योजना की तारीफ होगी। अध्यापन से जुड़े लोगों का प्रेरक तरीके से पढ़ाना सफल रहेगा। वकीलों को अपने तर्कों से निर्णायक बढ़त मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा। फ्रीलांसर्स को अपनी दक्षता से बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- आकर्षण और मधुरता बढ़ेगी। पसंदीदा व्यक्ति आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। सिंगल लोगों को नया रिश्ता सहजता से मिल सकता है। दोस्ती में गहराई और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर आपके आत्मविश्वास और पहल से प्रभावित होगा। हेल्थ- शरीर में लचीलापन और ऊर्जा अच्छी रहेगी। दिन सेहत के लिहाज से सकारात्मक रहेगा। लकी कलर- वार्म येलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

कर्क – ऐस ऑफ पेंटाकल्स दिन नई शुरुआत और अवसरों वाला रहेगा। घर में अचानक अच्छी खबर से उत्साह बढ़ेगा। बुजुर्गों को परिवार में स्थिरता महसूस होगी। बच्चे किसी उपलब्धि से गर्व महसूस करा सकते हैं। घर संभालने वाले घरेलू जरूरतों को नए तरीके से पूरा करेंगे। पैसों में अचानक फायदा हो सकता है। बिजनेस में नई डील की संभावना है। परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा।

करियर- नए अवसर मिलेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कला क्षेत्र में नई प्रस्तुति की तारीफ होगी। कॉमर्स में नया कॉन्ट्रैक्ट फायदा देगा। वकीलों को नया केस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। फ्रीलांसर्स को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- रिश्ते में नई उमंग रहेगी। पार्टनर कोई खास सरप्राइज दे सकता है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। पति-पत्नी का रिश्ता और मजबूत होगा। नए परिचय आगे गहरे संबंध में बदल सकते हैं। हेल्थ- सेहत सामान्य और संतुलित रहेगी। लकी कलर- एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

सिंह – द हर्मिट दिन आत्मचिंतन और कुछ दूरी वाला रहेगा। परिवार के किसी मुद्दे से खुद को अलग रखने पर लोग हैरान हो सकते हैं। बुजुर्ग आपकी चुप्पी समझने की कोशिश करेंगे। घर संभालने वालों का घरेलू कामों से मन हट सकता है। पैसों से जुड़ा फैसला टल सकता है। बिजनेस के नए अवसर पर तुरंत आगे बढ़ने के बजाय आप समय लेना चाहेंगे। रिश्तेदारों से दूरी बनी रह सकती है।

करियर- किसी फैसले से पहले गहराई से सोचेंगे। मैनेजमेंट में नई योजना तुरंत लागू नहीं करेंगे। अध्यापन से जुड़े लोग नई पद्धति तलाश सकते हैं। कला से जुड़े लोग एकांत में काम करना पसंद करेंगे। मेडिकल प्रोफेशन में किसी बीमारी के कारण को गहराई से समझने पर ध्यान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से अलग रहकर काम करना पड़ सकता है। फ्रीलांसर्स को आत्ममंथन से नई दिशा मिलेगी। लव- रिश्ते में दूरी और आत्मविश्लेषण रहेगा। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति की प्रतिक्रिया समझने में मुश्किल होगी। भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन खुलकर सामने नहीं आएंगी। पार्टनर आपके व्यवहार को समझने में परेशानी महसूस कर सकता है। हेल्थ- त्वचा में हल्का रूखापन हो सकता है। शरीर को आराम की जरूरत रहेगी। लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

कन्या – द डेविल दिन इच्छाओं, दबाव और बंधनों वाला रहेगा। घर में किसी मुद्दे पर लालच या स्वार्थ वाला व्यवहार तनाव बढ़ा सकता है। बुजुर्ग आपकी आदतों पर टिप्पणी कर सकते हैं। बच्चे जिद करेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस पार्टनर का दबाव महसूस होगा। रिश्तेदारों से मतभेद भी बढ़ सकते हैं।

करियर- काम में दबाव और बंधन महसूस होंगे। मैनेजमेंट में वरिष्ठों की सख्त नीतियां मुश्किल बढ़ाएंगी। कला क्षेत्र में रचनात्मक स्वतंत्रता कम महसूस होगी। कॉमर्स में कॉन्ट्रैक्ट की कठिन शर्तें परेशान करेंगी। वकीलों को कानूनी उलझन में फंसना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के सहयोग के बिना काम करना पड़ सकता है। लव- रिश्ते में स्वार्थ और असंतुलन दिख सकता है। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति का व्यवहार आत्मकेंद्रित लगेगा। पति-पत्नी के बीच अधिकार जताने की प्रवृत्ति तनाव बढ़ाएगी। दोस्ती में ईर्ष्या हो सकती है। आत्मनियंत्रण जरूरी होगा। हेल्थ- तनाव और मानसिक दबाव के कारण शरीर भारी महसूस हो सकता है। लकी कलर- डार्क ब्राउन, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

तुला – फाइव ऑफ पेंटाकल्स दिन कुछ संघर्ष और कमी का एहसास करा सकता है। घर में अचानक खर्च आने से चिंता बढ़ेगी। बुजुर्ग सेहत को लेकर सावधानी की सलाह दे सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई या दूसरी गतिविधियों में कमी दिखाई दे सकती है। घर संभालने वालों को जरूरत और उपलब्ध संसाधनों के बीच संतुलन बनाने में परेशानी होगी। पैसों से जुड़े मामलों में साधनों की कमी परेशान कर सकती है। रिश्तेदारों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा।

करियर- संसाधनों की कमी काम धीमा कर सकती है। कला क्षेत्र में जरूरी साधन न मिलने से निराशा होगी। कॉमर्स में पूंजी की कमी से काम अटक सकता है। वकीलों को सबूतों की कमी महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों को वेतन या किसी अवसर को लेकर निराशा हो सकती है। फ्रीलांसर्स की पेमेंट में देरी हो सकती है। लव- रिश्ते में दूरी और निराशा रहेगी। पार्टनर की उदासीनता खलेगी। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति से जवाब न मिलने से दुख हो सकता है। पति-पत्नी में बातचीत कम होगी। दोस्ती में भी ठंडापन महसूस होगा। हेल्थ- कमजोरी और चिंता हो सकती है। सिर में दबाव या चक्कर आने की आशंका है। अधूरी नींद से थकान बढ़ेगी। लकी कलर- नियॉन ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – फोर ऑफ वांड्स दिन उत्सव और मेलजोल वाला रहेगा। घर में किसी खास अवसर की तैयारी हो सकती है। बुजुर्ग परिवार को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। बच्चे उत्साह से हिस्सा लेंगे। छोटे खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन ये खुशी देने वाले होंगे। रिश्तेदारों के आने से घर में चहल-पहल रहेगी। परिवार का माहौल आनंद और ऊर्जा से भरा रहेगा।

करियर- मान-सम्मान और सहयोग मिलेगा। मैनेजमेंट में टीमवर्क सफल रहेगा। अध्यापन से जुड़े लोगों के विद्यार्थियों को किसी उपलब्धि पर तारीफ मिल सकती है। कला क्षेत्र में प्रस्तुति सराही जाएगी। वकीलों को केस में जीत से सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर प्रशंसा और सम्मान मिलेगा। फ्रीलांसर्स को क्लाइंट से खास तारीफ मिल सकती है। लव- रिश्ते में खुशी और उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ समय उत्सव जैसा लगेगा। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी उत्सव या खुशी से नजदीकी बढ़ेगी। नए रिश्ते खुशी और स्थिरता ला सकते हैं। हेल्थ- शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस होगा। पाचन सामान्य और नींद संतुलित रहेगी। लकी कलर- पिंक, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

धनु – ऐस ऑफ कप्स दिन भावनात्मक रूप से नई शुरुआत वाला रहेगा। घर में किसी अच्छी खबर से खुशी होगी। परिवार में अपनापन बढ़ेगा। घर संभालने वाले किसी क्रिएटिव काम से माहौल खुशनुमा बनाएंगे। पैसों में छोटा फायदा खुशी देगा। बिजनेस में नए संबंध की शुरुआत हो सकती है। रिश्तेदारों से बातचीत सुखद रहेगी।

करियर- काम में नया अध्याय शुरू हो सकता है। मैनेजमेंट में सहयोगी आपकी योजना पर भरोसा करेंगे। अध्यापन में विद्यार्थियों से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। कला क्षेत्र में नई रचना पहचान दिला सकती है। मेडिकल प्रोफेशन में किसी नए मरीज के साथ भरोसा बनेगा। वकीलों को नए केस में उम्मीद दिखाई देगी। नौकरीपेशा लोगों को नई भूमिका पर नियुक्ति मिल सकती है। लव- रिश्ते में नई उमंग और भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। सिंगल लोगों का नया रिश्ता गहराई से जुड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा। दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। पार्टनर आपकी भावनाएं अच्छी तरह समझेगा। हेल्थ- ताकत और ऊर्जा बनी रहेगी। मानसिक स्थिति संतुलित और खुश रहेगी। गले की खराश में राहत मिल सकती है। लकी कलर- पीच, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

मकर – द हाई प्रीस्टेस दिन गहरी सोच वाला रहेगा। घर में किसी विषय पर चर्चा माहौल हल्का कर सकती है। बुजुर्ग आपकी समझ को परख सकते हैं। बच्चे आपके व्यवहार को लेकर उत्सुक रहेंगे। आर्थिक फैसला फिलहाल टालना बेहतर होगा। बिजनेस पार्टनर की नीयत को लेकर शक हो सकता है। रिश्तेदारों की बात तुरंत दूसरों के सामने रखने से बचेंगे।

करियर- गहरी सोच और रणनीति जरूरी होगी। मैनेजमेंट में सीधी प्रतिक्रिया देने के बजाय संकेतों से स्थिति संभालनी पड़ सकती है। अध्यापन से जुड़े लोगों को विद्यार्थियों की छिपी क्षमता सामने लाने का मौका मिलेगा। कला क्षेत्र में कल्पनाशीलता गहराई दिखाएगी। वकीलों को विरोधी पक्ष की छिपी रणनीति समझनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की प्रसन्नता और स्वीकृति मिल सकती है। लव- पार्टनर आपकी बात पूरी तरह नहीं समझ पाएगा। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति की नीयत पर संदेह हो सकता है। पति-पत्नी में बातचीत कम होगी। भावनाएं गहरी रहेंगी लेकिन खुलकर सामने नहीं आएंगी। चुप्पी से दूरी बढ़ सकती है। हेल्थ- हल्का सिरदर्द बार-बार परेशान कर सकता है। नींद अधूरी रहेगी और थकान बनी रह सकती है। लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – नाइट ऑफ कप्स दिन भावनाओं और नए संदेशों वाला रहेगा। घर में कोई प्रस्ताव या नई योजना माहौल खुशनुमा बना सकती है। घर संभालने वाले परिवार के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। पैसों से जुड़े किसी अवसर का संकेत मिल सकता है। बिजनेस में सहयोगी का भावनात्मक समर्थन हौसला बढ़ाएगा। रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिल सकती है।

करियर- नए अवसर मिलेंगे। मैनेजमेंट में कोई प्रस्ताव प्रेरणा देगा। अध्यापन में विद्यार्थियों से गहरा जुड़ाव बनेगा। कला क्षेत्र में आपकी रचना की प्रशंसा होगी। मेडिकल प्रोफेशन में मरीजों से जुड़ाव संतोष देगा। वकीलों को नए केस को लेकर भरोसा बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी विभाग से खास प्रस्ताव मिल सकता है। फ्रीलांसर्स को नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। लव- रोमांस और आत्मीयता बढ़ेगी। पार्टनर आपके प्रति कोमल रहेगा। सिंगल लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक पल आएंगे। पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है। हेल्थ- हल्का चक्कर आ सकता है। एसिडिटी परेशान कर सकती है। ब्लड प्रेशर में भी हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। लकी कलर- पिजन ग्रे, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

मीन – स्ट्रेंथ दिन साहस और धैर्य वाला रहेगा। परिवार की किसी कठिन परिस्थिति को शांत तरीके से संभाल पाएंगे। बुजुर्ग आपकी दृढ़ता की तारीफ करेंगे। बच्चे आपके आत्मविश्वास से प्रेरित होंगे। घर संभालने वाले किसी विवाद को संयम से सुलझाएंगे। पैसों से जुड़ी मुश्किल स्थिति में भी संतुलन बनाए रखेंगे। रिश्तेदारों से जुड़ा तनाव भी शांत कर पाएंगे।

करियर- मैनेजमेंट में मुश्किल परिस्थितियां संभाल पाएंगे। अध्यापन से जुड़े लोग विद्यार्थियों को धैर्य से मार्गदर्शन देंगे। कला क्षेत्र में आलोचना का सामना आत्मविश्वास से करेंगे। वकीलों को विरोधी पक्ष से कड़ी चुनौती मिलेगी, लेकिन जीतने के संकेत हैं। फ्रीलांसर्स को मुश्किल क्लाइंट धैर्य से संभालना होगा। लव- पार्टनर की नाराजगी शांत कर पाएंगे। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति की मुश्किल में साथ देना होगा। पति-पत्नी में मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन संयम से समाधान निकलेगा। दोस्ती में विवाद भी धैर्य से खत्म हो सकता है। नए रिश्तों की परीक्षा हो सकती है। हेल्थ- कंधों में खिंचाव रहेगा। अपच और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। लकी कलर- ब्लैक, लकी नंबर- 8