चौकसिल गढ़िया माता पहाड़ धाम में 3 दिन तक गूंजेगी आस्था, उड़िया नाटक और आदिवासी संस्कृति कार्यक्रमों की धूम
पूरन मेश्राम/गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र देवगढ़ धाम बारहपाली समिति चौकसिल द्वारा 13वें वर्ष का जिला स्तरीय दशहरा एवं शरद पुन्नी मेला तथा झांँकर, पुजारी, बैगा,सिरहा मिलन सम्मेलन एवं पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह मेला प्रकृति के आनंदमयी देवस्थल चौकसिल गढ़िया माता पहाड़ धाम, टंगिया कोटलो डुमा,चार चौरासी गादी माता के दरबार में आयोजित होगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।
3 दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार है
पहला दिन – शनिवार, दिनांक 24.10.2026
दोपहर 01 बजे से देवी-देवताओं का आगमन एवं पूजा प्रारंभ। चौकसिल गढ़िया माता, कुलेश्वरी माता, टंगिया कोटलो डुमा, चार चौरासी गादी माता एवं चौकसिल पहाड़ के सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना होगी। संध्या 04 बजे से स्थानीय देवी-देवता एवं अन्य स्थानों से देवी-देवताओं का आगमन (स्थापना)। अतिथि के रूप में पधारे झांकर, पुजारी, बैगा, सिरहा एवं अन्य अतिथियों का स्वागत। रात्रि 08 बजे से सामाजिक प्रमुखों का उद्बोधन एवं विचार गोष्ठी।
दूसरा दिन – रविवार, दिनांक 25.10.2026
प्रातःकाल से देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के पश्चात हाट-बाजार एवं मेला का शुभारंभ। संध्या 04 बजे से देवी की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। दोपहर 12 बजे आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन। रात्रि 09 बजे से उड़िया नाटक, ग्राम-जयपाटना (सरगीगुड़ा) द्वारा नाटक अधा रात्रि र साथी,मायावती चोर पिरती का मंचन होगा।
तीसरा दिन – सोमवार, दिनांक 26.10.2026
कार्यक्रम का समापन एवं जोहार भेंट के साथ विदाई समारोह।
आयोजक -देवगढ़ धाम बारहपाली समिति चौकसिल एवं समस्त ग्राम पंचायत बारहपाली।
सहयोगी गांव -कोयबा, साहेबिनकछार, इंदागांव, तौरेंगा,जांगड़ा,अमाड़, मोतीपानी,रक्शापथरा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क 6268889511, 6260546399, 8103050216, 9399990196,