छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत होकर साइक्लोन में बदल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

रायपुर में मौसम साफ रहेगा

आज (24 अक्टूबर) मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

23 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था।