रायपुर के पंडरी में सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित होम डेकोरेशन की दुकान में आग लग गई

Chhattisgarh Crimesरायपुर के पंडरी में सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित होम डेकोरेशन की दुकान में आग लग गई। आग दुकान की चौथी मंजिल पर लगी, जहां रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, दुकान में आग लगने की वजह AC का कंप्रेसर फटना बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

लाखों रुपए के नुकसान की आशंका

वहीं, आग की चपेट में आने से चौथी मंजिल पर रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने से नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।