राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2026-27 की तारीख बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर की जगह 3 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
दरअसल, मंडल ने पहले इस परीक्षा के आयोजन के लिए 12 दिसंबर 2026 की तारीख तय की थी। इसी दिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से CTET परीक्षा भी आयोजित की जा रही थी। CTET की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न केंद्रों में होनी है।
दोनों परीक्षाओं के एक ही समय पर होने से परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने NMMSE परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा रविवार, 3 जनवरी 2027 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।