छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम ड्राई रहने के बाद 20 और 21 नवंबर को बारिश का दौर शुरू हो सकता है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम ड्राई रहने के बाद 20 और 21 नवंबर को बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश में कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इसके 20 नवंबर की दोपहर नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किमी प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।