कांकेर जिले में कोरर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा ले जाने के आरोप में 55 साल के लल्लूराम सोनवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16 नवंबर को कापसी-मरकाटोला मार्ग पर कार्रवाई करते हुए उसके पास से 1.600 किलोग्राम गांजा, मोबाइल और बाइक जब्त की। जब्त सामान की कुल कीमत 92,400 रुपए बताई गई है। पुलिस को कापसी-मरकाटोला मार्ग पर गांजा ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोरर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और लल्लूराम सोनवानी को पकड़ लिया। वह 55 साल का है और मरकाटोला नाकापारा का रहने वाला है।
92,400 रुपए का सामान जब्त
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से 1.600 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन मिला। गांजा ले जाने में इस्तेमाल की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 05 AE 3013) भी जब्त की गई। पुलिस ने जब्त सामान की कुल कीमत 92,400 रुपए आंकी है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी) के तहत केस दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
घर की बाड़ी में बेच रहा था अवैध शराब
कांकेर जिले में चारामा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बेचने के आरोप में 61 साल के विजय कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16 नवंबर को आंवरी गांव में उसके घर छापा मारकर बाड़ी से देशी शराब के 44 पौवा जब्त किए।
इनमें 22 पौवा देशी प्लेन यूनिक और 22 पौवा शेरा शराब शामिल है। सभी पौवों में 180 एमएल शराब थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर घर में छापा
16 नवंबर को साइबर सेल को मुखबिर से आंवरी गांव में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद चारामा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने विजय कुमार सिन्हा के घर पहुंचकर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर की बाड़ी से शराब बरामद हुई।
44 पौवा देशी शराब जब्त
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय कुमार सिन्हा (61), पिता रामाधीन सिन्हा, निवासी आंवरी के घर की बाड़ी से 44 पौवा शराब मिली। इसमें देशी प्लेन यूनिक के 22 पौवा और शेरा के 22 पौवा शामिल हैं। प्रत्येक पौवे में 180 एमएल शराब थी।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने शराब जब्त कर चारामा थाने में अपराध क्रमांक 243/26 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।