छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्कूल से घर लौट रही 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ हुई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्कूल से घर लौट रही 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ हुई है। आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर डराया इसके बाद दोनों हाथ पकड़कर कैंची से उसकी चोटी काट दी। फिर छात्रा को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद डर के कारण बाकी बच्चियां अगले दिन स्कूल नहीं गई। पीड़िता के परिवार वालों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मामला थानखम्हरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, उमराव नगर गांव से करीब 30 से 35 छात्र और छात्राएं पढ़ाई के लिए कोपेडबरी के शासकीय स्कूल जाते हैं। शुक्रवार को गांव की एक बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी।

कैंची से काटी चोटी

इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात शख्स ने उसे चाकू दिखाकर डराया। इसके बाद छात्रा के दोनों हाथों को पकड़कर कैंची से उसकी चोटी काट दी और धक्का देकर गिरा दिया। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे।