कबीरधाम जिले के पिपरिया गांव में पुलिस ने मवेशी ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकबीरधाम जिले के पिपरिया गांव में पुलिस ने मवेशी ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 10 मवेशियों को मुक्त कराया। उनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे दोनों आरोपी धनराज चंद्राकर की दुकान के सामने मवेशियों को मारते-पीटते ले जा रहे थे। चौकी दशरंगपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने मवेशियों से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने 10 पड़वा जब्त किए।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 413/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 में मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विरेन्द्र धृतलहरे, पिता जगमोहन धृतलहरे, निवासी ग्राम बाघामुड़ा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम और कमलेश दिवाकर, पिता रामरूप दिवाकर, निवासी पिपरिया, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम के रूप में हुई है।

दोनों को गिरफ्तार