देवभोग में तलवारबाजी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार तलवार जप्त

Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/गरियाबंद। थाना देवभोग पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धारदार तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 नग लोहे की धारदार तलवार जप्त की है।पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में जिले में अवैध हथियार रखने वालों और भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 26 नवंबर को थाना देवभोग पुलिस टाउन पेट्रोलिंग पर निकली थी।

*मंडी के पास तलवार लहरा रहा था रूपेश*
गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुड़भेली निवासी रूपेश यादव देवभोग मंडी के पास मेनरोड पर हाथ में धारदार तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंँची और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

*पुलिया पर दहशत फैला रहा था रिंकु*
उसी दिन दूसरी सूचना मिली कि ग्राम गोलामाल निवासी रिंकु उर्फ ओंकार सोनवानी झाराबहाल पुलिया के पास मेनरोड पर तलवार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों में भय पैदा कर रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंँचकर उसे भी दबोच लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना देवभोग में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

*गिरफ्तार आरोपी*
रूपेश यादव, पिता मंगल सिंह यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़भेली, थाना देवभोग
रिंकु उर्फ ओंकार सोनवानी, पिता लछिन्दर सोनवानी, उम्र 31 वर्ष,निवासी ग्राम गोलामाल,थाना देवभोग

*जप्त मशरूका* 02 नग लोहे की धारदार तलवार