भाजपा कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच जमकर हुई झूमा झपटी
मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर स्थित मुख्य बस स्टैण्ड में आज गुरुवार को कवर्धा में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने और निर्दोष लोगों के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजयुमो मैनपुर द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के आवाहन एवं जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगीराज माखन कश्यप के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम का नारा लगाकर उग्र विरोध प्रदर्शन जंगी रैली का आयोजन किया गया जहां कवर्धा में हुए धार्मिक हिंसा के विरोध में भूपेश बघेल एवं मोहम्मद अकबर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया इस बीच पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर झुमा झपटी हुई पुलिस ने तत्परता के साथ पुतले पर पानी डालकर पुतला अपने कब्जे मे लिया।
इस विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा सरकार के इशारे पर बेगुनाह हिंदुओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसका पूरा छत्तीसगढ़ विरोध कर रहा है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धार्मिक दंगों में जलता हुआ छत्तीसगढ़ को छोड़कर यूपी में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू ने भी संबोधित किया। इस विरोध प्रदर्शन को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदिनी नेताम ने भी संबोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदिनी नेताम, जिला मंत्री घनश्याम मरकाम, भाजपा आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू, मैनपुर मंडल महामंत्री मनोहर बघेल, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, धर्म सेना जिला संयोजक मोहित द्विवेदी, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश सचदेव, पुलस्त शर्मा, हेमंत साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसी राठौर, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष उपेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष आभास निषाद, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नेताम, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मनोज निर्मलकर, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री रविंद्र रामटेके, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा पिछड़ा, वर्ग मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता भोज साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिसेसर सिक्का, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल, मंडल मंत्री सरिता ठाकुर, बुथ अध्यक्ष हरीश यादव, सुनील पटेल, तालेश्वर पांडे, जानू लाल, संतोष यादव, लालेश्वर पटेल, उमेन्द्र निर्मलकर, हेमंत निर्मलकर, प्रेम लाल मरकाम, भगवान नायक, मुकेश नायक, धर्मेंद्र मरकाम, चैनसिंह नेताम, सदाराम दीवान, जनोलाल नेताम, संतोष यादव,मन्नू हलधर, रोहित नायक, कमलेश बंजारे सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।