गरियाबंद पुलिस ने किया जनदर्शन का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्या

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुपरूप पुलिस प्रशासन गरियाबंद द्वारा पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के नेतृत्व में आमजनों की समस्या एवं अपराधोें से संबंधित शिकायतों को लेकर प्रति बुधवार 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक जनदार्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Chhattisgarh Crimes

इस क्रम में आज पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद में जनदर्शन का शुभारंभ किया गया। जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये जन सामान्य द्वारा कुल 09 शिकायत दर्ज कराया गया,जिसमें- अवैध शराब बिक्री के साथ ही साथ लोगों द्वारा धान बिक्री का पैसा न देने , दहेज प्रताड़ना, जमीन बटवारा संबंधित शिकायत के अलावा पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यों को जारी रखने एवं आवश्यक सुधार किए जाने की बात भीं आमजनों ने रखी। छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे समर्पण अभियान के तहत भी एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसका उचित निराकरण करने पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की टीम बनाकर आवश्यक कार्यावाही हेतु निर्देश दिया।

Chhattisgarh Crimes

पुलिस अधीक्षक ने बाताया कि जनदर्शन का मुख्य उदेश्य लोगों के बीच पुलिस का जुडाव एवं समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है। अगर पुलिस समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच कर उसे जागरूक करती है, उसको सहयोग करती है तो अपराध एवं भयमुक्त समाज की संकल्पना की जा सकती है।
जनदर्शन कार्यालय में अति0 पुलिस अधीक्षक गरियाबंद चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक सत्येन्द्र सिहं श्याम स्टेनों शिवेन्द्र राजपूत, शिकायत शाखा प्रभारी ईश्वर दयाल चौधरी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।