10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 10वीं की 3 मार्च से और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से होगी शुरू

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा मार्च में होगी। मंडल ने इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। वहीं 3 मार्च से 23 मार्च तक 10वीं की परीक्षा ली जाएगी।

फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से 11 मार्च तक ली जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होंगी। यह परीक्षा ऑफ लाइन होगी। कोरोना की वजह से पिछली बार हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षाओं और मूल्यांकन का तरीका बदला था। इस बार परीक्षा फिर से पुराने पैटर्न पर लौट आई है।

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes