नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया. इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं। इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है.
पिछले साल दिसंबर में देश ने अपने पहले सीडीएस बिपिन रावत को गवा दिया था. उनकी हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी. अब उनके शौर्य को सलाम करने के लिए सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. उनके अलावा सरकार इस बार यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने जा रही है. उनका भी पिछले साल खराब स्वास्थ्य की वजह से निधन हो गया था. राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल है.
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण, पूर्व गृह सचिव राज राजीव महर्षि को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नदेला और गूगल के CEO सुंदर पिचाइ को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्ण लीला और उनकी पत्नी को पद्मभूषण सम्मान से नावाजा जाएगा. वहीं, नीरज चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.
4 हस्तियों को मिला पद्म विभूषण
प्रभा अत्रे: आर्ट
राधेश्याम खेमका: साहित्य और शिक्षा
जनरल बिपिन रावत: सिविल सर्विस
कल्याण सिंह: पब्लिक अफेयर्स
17 हस्तियों को पद्म भूषण
गुलाम नबी आजाद: पब्लिक अफेयर्स
विक्टर बनर्जी: आर्ट
गुरमीत बावा (मरणोपरांत): आर्ट
बुद्धदेव भट्टाचार्य: पब्लिक अफेयर्स
नटराजन चंद्रशेखरन: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
मधुर जाफरी: पाक कला
देवेंद्र झाझरिया: खेल
राशिद खान: आर्ट
राजीव महर्षि: सिविल सर्विस
सत्या नडेला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
सुंदर पिचाई: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
साइरस पूनावाला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
संजय राजाराम (मरणोपरांत): साइंस एंड इंजीनियरिंग
प्रतिभा रे: लिटरेचर एंड एजुकेशन
स्वामी सचिदानंद: लिटरेचर एंड एजुकेशन
वशिष्ठ त्रिपाठी: लिटरेचर एंड एजुकेशन