गरियाबंद पुलिस ने 5 हजार के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वो शिकायत होने के बाद पिछले 7 महीने से फरार था। आरोपी युवक नाबालिग का अपहरणकर हैदराबाद ले गया था। वहां उसने उसके साथ 6 महीने तक रेप किया। लड़की जब वहां से किसी तरह भागकर वापस आई, तब जाकर पूरे मामले की जानकारी सामने आई। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में पीड़िता ने 14 मई 2021 को आरोपी लोकेश्वर बंजारे के खिलाफ शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि 20 नवंबर 2020 को लोकेश्वर बंजारे उसका अपहरण कर उसे हैदराबाद ले गया था। यहां आरोपी ने उसे 6 माह तक अपने कब्जे में रखा और इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिर अचानक आरोपी उसे अकेला छोड़कर लापता हो गया था। जिसके बाद पीड़िता किसी तरह भागकर वापस गरियाबंद पहुंची थी। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी।

पुलिस ने रखा था 5 लाख का इनाम

शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। मगर लोकेश का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। जिस पर पुलिस ने उसे पर 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी हैदराबाद में ही है। वो वहां किसी कंपनी में काम कर रहा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और हैदराबाद से ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हैदराबाद की ही कंपनी में काम करता था। वो जब पिछले साल अपने गांव आया था तब उसने आरोपी का अपहरण किया था।