नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को कोरोना के 50,407 नए मामले दर्ज हुए और 804 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 1,36,962 मरीज ठीक भी हुए। कोविड से रिकवर होने वालों की संख्या 4,14,68,120 पहुंच गई। इस समय रिकवरी रेट 97.37% है।
पूरे देश में फिलहाल 6,10,443 मरीजों को इलाज चल रहा है। एक्टिव मामलों को दर 1.43% है। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 172.29 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 14,50,532 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक देश भर में 74.93 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।