माओवादियों ने अपहृत इंजीनियर और राज मिस्त्री को किया रिहा

Chhattisgarh Crimes

बीजापुर। पांच दिनों से नक्सलियों द्वारा अपह्रत इंजीनियर को आज देर शाम रिहा कर दिया गया है। नक्सलियों ने इंजीनियर के साथ अगवा किये गए एक मजदूर को भी सकुशल छोड़ दिया है।

बता दें पांच दिन पहले जब इंजीनियर अशोक पवार काम पर था, उस दौरान उसका अपहरण नक्सलियों ने कर लिया था। इस घटना जी जानकारी मिलने के बाद इंजीनियर की पत्नी अपने बच्चे के साथ पति की तलाश के निकली थी। साथ ही नक्सलियों से अपने पति की रिहाई की अपील भी की थी। आज देर शाम नक्सलियों ने इंजीनियर अशोक पवार और मजदूर आंनद यादव को रिहा कर दिया। दोनो बंधक बेदरे निर्माण पल स्थल पहुंच चुके है।