
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन नहीं कुल 32 दिन रहेगा। शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी एड/बी.एड/ एम.एड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 01.05.2022 से 15.06.2022 तक कुल 46 दिन थी। संशोधित ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 15.05.2022 से 15.06.2022 तक (कुल 32 दिन) रहेगा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल, 2022 तक बढ़ाया जाये। आगामी शैक्षणिक सत्र 01 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य हेतु प्रारंभ किया जाये।
