दिनदहाड़े मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी में रहने वाले गौतरिहा साहू किसान हैं। वे अपनी पत्नी पंचकुंवर के साथ बैंक गए थे। इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। दोपहर दो बजे वे बैंक से लौटे। ताला खोलकर जब वे अंदर गए तो पीछे के दरवाजे खुला हुआ था। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया था। अंदर रखी पेटी का सामान बिखरा हुआ था। पेटी में रखे सोने और चांदी के जेवर व 10 हजार स्र्पये गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।