
मैनपुर। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आने के बाद और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मिली जीत को लेकर मैनपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर है दोपहर से ही मैनपुर में योगी व भाजपा की जीत पर भाजपा सहित हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनायी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंच मैनपुर में मिष्ठान वितरण करते हुए यूपी में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जहां इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने बम-बम काशी बोल रहा है, पूरा भारत डोल रहा है और जय श्री राम, हर हर महादेव के नारे लगाए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत बताती है कि देश भर में लोग स्वराज चाहते हैं, शांति चाहते हैं, विकास चाहते हैं और वो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है उन्होने इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार की योजनाओं की जीत बताई और जनता का आभार भी जताया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर सुबह से ही लोगो की नजरें टिकी रही जैसे-जैसे परिणाम सामने आते जा रहे थें वैसे-वैसे मैनपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है जगह जगह मिठाई बांटी जा रही है और भाजपा सहित हिन्दू संगठन के लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा मंडल अध्यक्ष मैनपुर दुलार सिन्हा, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक रूपेश साहू, भाजयुमो अध्यक्ष मैनपुर महेश कश्यप, बाबूलाल साहू, रामस्वरूप साहू, रामदास वैष्णव, महामंत्री पुलस्त शर्मा, बप्पी सचदेव, आभाष निषाद, नंदिनी नेताम, घनश्याम मरकाम, दिलीप साहू, मनोहर बघेल,राकेश दुबे, हेमंत साहू, महेन्द्र सोनी, श्रीमती सरिता सेन, कुमारी बाई पटेल, प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, रामसिंह ध्रुव, पीलूराम यादव, मोहित द्विवेदी, रायसिंह ध्रुव, मनोज निर्मलकर, हरीश यादव, सुनील पटेल, बिशेश्वर सिक्का, तुलसी राठौर, टंकेश मोंगरें, लक्ष्मण यादव, नरोत्तम साहू, भूपेंद्र साहू, नरेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश सिन्हा, संतोष दुबे, ऋषि दास, संतोष यादव, युग दास वैष्णव, विकास ठाकुर, नंद साहू, दीवान पटेल, अजीत कुमार, रोहित ध्रुव सहित भाजपा कार्यकर्ता हिन्दु संगठन के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनायी।