
भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रविवार को एक शराब दुकान को निशाना बनाया। उमा अचानक भोपाल की एक शराब दुकान पर पहुंचीं और पत्थर से बोतलें फोड़ दीं। पूर्व सीएम शाम करीब साढ़े 4 बजे भेल क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी पहुंचीं। यहां आजाद नगर में शराब की एक दुकान है। उमा दुकान में घुसीं और पत्थर से बोतलें तोड़ दीं। उमा कई बार राज्य में शराबबंदी की मांग कर चुकी हैं।
#अरे_दीदी #दीदी_ओ_दीदी ओ दीदी..#शराब_बंदी को लेकर #UmaBharti का हंगामा,
उमा जी मैं पूरी महिला कांग्रेस शराब बंदी की इस लड़ाई में आपके साथ हैं,
लेकिन दीदी आपकी BJP सरकार कहती है ख़ूब दारू पियो राजस्व वसूलोउन्मादी समर्थकों के साथ पहुँचकर उमाभारती ने शराब दुकान में की तोड़फोड़। pic.twitter.com/tRMAjulVQL
— kavita pandey 🇮🇳 मप्र के महिलाओं की सशक्त आवाज – (@KavitaPandeyINC) March 13, 2022
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उमा को साहसी बताते हुए उनकी तारीफ की। पटवारी ने कहा- भाजपा में कोई तो है, जिसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है।
उमा के आजाद नगर पहुंचने पर बड़ी तादाद में स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद पूर्व सीएम ने पत्थर उठाया और दुकान में घुसकर बोतलें तोड़ दीं। उमा की दबंगई से सहमे ठेकेदार ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। भारती ने कहा- यह मजदूरों की बस्ती है। पास में मंदिर हैं और स्कूल हैं। जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराबी लोग उनके तरफ मुंह करके लघु शंका तक करते हैं। यह महिलाओं का अपमान हैं।
एक सप्ताह में दुकान बंद करने की चेतावनी
पूर्व सीएम ने आगे कहा- मजदूरों की पूरी कमाई इन दुकानों में फुक जाती हैं। यहां के निवासियों और महिलाओं ने कई बार विरोध किया, धरने दिए। यह दुकान सरकारी नीति के खिलाफ है। प्रशासन ने हर बार बंद करने का भरोसा दिलाया, लेकिन कई साल हो गए यह नहीं हो पाया। अब एक हफ्ते में यह दुकान और अहाता बंद होना चाहिए।
स्वदेशी ओलंपिक की तैयारी करते हुए प्राचीनकालीन सनातनी धनुर्धर उमा भारती जी…
अब भारत को विश्वगुरू बनने से कोई विदेशी ताकत नही रोक सकती…#umabharti #bhopal pic.twitter.com/TumEty5krT
— Think Wink (@think_wink_) March 13, 2022