होली की रात बैंक में बड़ी सेंधमारी का प्रयास, जिला प्रशासन के फ्लैग मार्च से भी नही डरे चोर

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। जिला मुख्यालय में होली की पूर्व संध्या पर कलेक्टर और एसपी की अगुवाई में बड़े लाव लश्कर के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि गुंडे, मवाली, चोर, उचक्के खोफजदा हो एवं आम जनता शांति से त्यौहार का लुफ्त उठा सके। फ्लैग मार्च के कुछ घण्टो बाद ही जिला मुख्यालय में सुरक्षा की पोल खुलकर सामने आ गई। बैंक में सेंधमारी की खबर सामने आई है।
चोरों के हौसले बुलंद अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में गुंडे, मवाली और चोर उचक्कों के हौसले कितने बुलंद है। शायद ऐसे लोगो को जिले की कानून व्यवस्था बेहतर तरीक़े से मालूम है। वरना फ्लैग मार्च का इतना बड़ा लाव लश्कर देखकर कोई चोर इतनी जल्दी सेंधमारी करने की हिमाकत नही कर सकता।

बतादें कि बीती रात जिला मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश की गई। चोरों ने बैंक के पिछले हिस्से की दीवार को सब्बल से तोड़ने का प्रयास किया। चोर कुछ हद तक बैंक की दीवार तोड़ने में सफल भी हुए लेकिन इसी बीच पड़ोस के एक युवक की आहट सुनकर चोर सब्बल और अपने चप्पल छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को ढूढ़ने में जुट गई। बड़ी वारदात तो डल गयी मगर कई ज्वलंत सवाल जरूर खड़े हो गए।

लगातार घटनाओं से सबक नही लिया

गौर करने वाली बात ये है कि जिले के बैंको में चोरी के प्रयास का यह कोई पहला मामला नही है। बल्कि इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं जिले के अलग-अलग हिस्सों में स्थित बैंको से आ चुकी है। सभी वारदातों में एक बात कॉमन पायी गयी। किसी भी बैंक में चौकीदार की कोई व्यवस्था कभी देखने को नही मिली।