
महासमुंद। महासमुंद खारियार रोड हाइवे में घर के सामने कैमरामेन की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी है। बागबाहरा ब्लॉक के हाइवे रोड में स्थित पटपरपाली के युवा कैमरामेन योगेन्द्र साहू (28) की संदिग्ध परिस्थिति में उनकी लाश उनके ठीक घर के सामने मिली है। बताया जा रहा है, जिस समय घटना हुई उस समय वहां कोई नहीं था, सुबह उनकी लाश देखा गया। यहां तक पड़ोसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। कैसे हुआ घटना पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
सामुदयिक केंद्र बागबाहरा योगेन्द का पीएम करने वाले चिकित्सक डा. डी पटेल के अनुसार, युवक को हेड एन्जुरी के साथ पीठ की पसलियां बुरी तरह से फैक्चर हो गए थे। वाहन से कूचला होगा एक्जेक्ट कह पाना कठिन है।
इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। इसलिए कि 3 बजे रात को हुए इस घटना को मार्निंग वॉक जाने और दुघर्टना होना बताया जा रहा है। ये बात लोगों पच नहीं रहा है।
घटना में किसी अज्ञात वाहन के कूचल कर भाग जाने की बात कही जा रही है। युवक की लाश जिस तरह सड़क के किनारे पड़ी थी, उसका सिर और पीठ बुरी तरह से चोटिल था घटना स्थल पर खून मौजूद था। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही इस घटना का सही तथ्य हत्या, आत्महत्या या फिर किसी वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया खुलासा हो पाएगा।