श्री रामसेना हिन्दु संगठन की बैठक संपन्न धार्मिक कार्यक्रमो को लेकर चर्चा पदाधिकारियों का चयन

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। इस वर्ष रामनवमी व श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाने के बाद रविवार को साहू सदन मैनपुर में श्रीरामसेना हिन्दुसंगठन द्वारा संगठन को लेकर बैठक आहूत किया गया जिसमें नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया गया। इस बैठक मे रामनवमी हनुमान जन्मोत्सव में हुए खर्च का हिसाब किताब करने व धार्मिक आयोजन की रूपरेखा के संबंध में तैयारी किया गया व सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

श्री रामसेना हिन्दू संगठन की बैठक मे अध्यक्ष के रूप में सर्व सम्मति से मोहित द्विवेदी, उपाध्यक्ष पारस सिन्हा, हर्षदास, कोषाध्यक्ष दिनेश सचदेव, महामंत्री भारत दास मानिकपुरी, मिडिया प्रभारी ईतेश सोनी, संरक्षक केशव बंछोर, गोविन्द पटेल, नरेश सिन्हा को चयनित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रूपेश साहू, पूर्व उपाध्यक्ष नंदकिशोर चौबे, मुकेश सिन्हा, प्रवीण बाम्बोड़े, रोमेश बंछोर, ऋषिकेश दास, देवराज साहू, प्रवीण शिन्दे, दिग्वीजय, अरूण यादव, मनोज निर्मलकर, जागेश्वर ध्रुव, देवेन्द्र सिन्हा, नरेन्द्र श्रीवास्तव, चुम्मन पाण्डेय, जशवंत साहू, टिकेन्द्र, लिबास पटेल, मुकेश यादव, मनीष निर्मलकर, यतीन्द्र साहू, महेश साहू, दिपेन्द्र साहू, गजेन्द्र यादव, विकास ठाकुर, अमन बाम्बोड़े, जगदीश नागेश, गौरव बाम्बोड़े, गौरव सिन्हा, वेदांत, आयुष, देव वासनिक, नरेन्द्र सहित श्रीरामसेना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।