शोभा का सबसे पुराना हैंडपंप बिगड़ा, पानी के लिए 25 घरों में हाहाकार

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

मैनपुर। अभी इस कदर गर्मी बढ़ी हुई है जैसे ऊपर आसमान से आग का गोला गिर रहा हो। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है ग्रामीण अंचलों में पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को भयंकर तकलीफ उठानी पड़ रही है। स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा बिगड़े हैंडपंपों का मरम्मत भी किया जा रहा है। उसके बावजूद भी बहुत सारे हैंड पंप आज भी बिगड़े हालात में है जिसका मरम्मत के इंतजार ग्रामीणों को हो रही है।

ऐसा ही मामला विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र ग्राम पंचायत शोभा के गांधी चौक वार्ड क्रमांक 2 ईश्वर नेताम घर के समीप वाला हैंड पंप 20 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों को भयंकर पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि 40 साल से भी पुराना हैंड पंप जिनका पानी स्वच्छ साफ एवं शुद्ध होने के साथ ही जल स्रोत भी ठीक है। शुरुआती दौर में शोभा बस्ती के ग्रामीण उस हैंडपंप के पानी का उपयोग किया करते थे।

वर्तमान में 25 से 30 घर उस हैंडपंप के पानी पर निर्भर है। जो 20 दिनों से खराब होने के कारण गांधी चौक मोहल्ले वासियों को पानी के लिए भयंकर परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच श्रीमती रमूला बाई मरकाम, उपसरपंच संजय देववंशी,महेश नेताम, पवन किशोर ध्रुव, धन्नूराम नेताम, ईश्वर नेताम, रामप्रसाद मरकाम, चित्र चित्रशेखर मरकाम, अशोक कुमार मरकाम, पुसऊ राम मरकाम, जय लाल मरकाम, केजू राम नेताम, बुद्धू राम नेताम, सदा राम मरकाम, वीरेंद्र नेताम, कलेंन्द्री बाई मरकाम, अनसुला मरकाम, राम बाई मरकाम, ललिता बाई मरकाम, लक्ष्मी बाई नेताम, मिथिला बाई नेताम, प्रेम बाई नेताम, प्रभु लाल सोरी,भुनेश नेताम ने जिला के कलेक्टर,एसडीएम मैनपुर एवं संबंधित विभाग से हैंडपंप मरम्मत कराने के लिए मांग किए हैं।