महासमुंद। जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद पुलिस ने 1 करोड़ 62 लाख का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार उड़ीसा से दिल्ली ले जा रहे करोड़ों के गांजा को पुलिस ने मुखबीर की सूचना के बाद जब्त किया है। कोमाखान पुलिस ने बताया कि टेमरी फारेस्ट नाका के पास ट्रक क्रमांक आरजे 02 जीए 5686 से 26 बोरियों में 165 पैकेट 8 क्विटंल 10 किलो करीब एक करोड़ 65 लाख रुपए के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम खालिद पिता स्माइल (20) वहीं दूसरा आरोपी साकिर हुसैन पिता सौकत अली (32) है जो अंतराज्यीय गांजा तस्करी कर रहे थे। जिसे पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर जांच की तो गांजे का खुलासा हुआ। आरोपी उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
इस संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर एवं अनुविभागीय अधिकारी लीतेश सिंह के दिशा-निर्देश पर कोमाखान थाना प्रभारी प्रदीप मिंज, कौशल साहू सुशील शर्मा, नरेंद्र साहू राजकुमार वर्मा, संतोष संवरा, इंद्रजीत, सरफ्दीन महिला आरक्षक नीरा यादव ने कार्रवाई को अंजाम दिया।