
धमतरी। जिला पंचायत धमतरी के जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। इस हमले ने जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य अभी बेहोशी की हालात में है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य अपने गृहग्राम गुजरा के लोगों के साथ साहू समाज की आराध्य माता कर्मा की मूर्ति लाने एमपी के भेंड़ाघाट गए थे। भेड़ाघाट से लौटते वक्त अज्ञात लोगो ने उन पर हमला कर दिया।