बारातियों से भरी पिकअप पलटी; दो की मौत, कई घायल

Chhattisgarh Crimes

जशपुर। बारात से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी है। हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये है। हादसे के बाद पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र की है।

दरअसल गुरूवार की शाम को ग्राम खाखरा से 25 से 30 लोग पिकअप में सवार होकर फुलझर गांव बारात गये हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी बराती पिकअप वाहन से वापस अपने ग्राम खाखरा लौट रहे थे। इतने में उनकी पिकअप फुलझर से गांव से कुछ ही दूरी पर रात नौ बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गयी।

हादसे में दो ग्रामीण पिकअप के नीचें दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सन्ना थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों में कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Exit mobile version