देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.85 लाख नए संक्रमित मिले, 1,026 की मौत

Chhattisgarh Crimes
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को 1 लाख 85 हजार 104 नए मरीज मिले। 82,231 ठीक हुए और 1,026 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 1 हजार 835 की बढ़ोतरी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा तो हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंच ही रहा है, लेकिन पहली बार एक्टिव केस में भी एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। मौत का आंकड़ा भी इस साल पहली बार 1,000 के पार गया है। पिछले साल महामारी की पहली लहर में सबसे ज्यादा 1,281 मौतें 15 सितंबर को हुई थीं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.85 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,026
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 82 हजार
  • बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीज बढ़े: 1.01 लाख
  • भारत में अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके: 13.87 करोड़
  • भारत में अब तक ठीक हुए: 1.23 करोड़
  • भारत में अब तक कोरोना मरीजों की मौत: 1.72 लाख
  • भारत में अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 13.60 लाख
Exit mobile version