महुआ बीनने गई महिला को हाथी ने कुचल कर उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh Crimes

रायगढ़. जंगल में महुआ बीनने गई महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला. घटना केलो वनांचल वन परिक्षेत्र तमनार ग्राम पंचायत आमघाट के आश्रित ग्राम झिंगोल की है. मिली जानकारी के अनुसार के जंगल चीता माडा में रविवार सुबह कलावती पति सुखसिंग राठिया उम्र 50 वर्ष महुआ बीनने के लिए जंगल की ओर गांव की कुछ महिलाओं के साथ जा रही थी. सभी पहाड़ की ओर चढ़ाई कर रहे थे, तभी पहाड़ से गांव की ओर हाथी आ रहा था. हाथी को देखकर कुछ महिलाएं भाग गई,

लेकिन कलावती हाथी के चंगुल में फंस गई और हाथी ने महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. महिला को कुचलने के बाद हाथी ने 1 किलोमीटर एक पुरुष को भी अपनी जद में लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. तमनार पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और पंचनामा की कार्यवाही की.

Exit mobile version