आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई (CBI) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर भाजपा मुख्यालयों का घेराव कर रही है। वहीं आप पार्टी ने राजधानी रायपुर में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने बड़ी संख्या में भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया। भाजपा कार्यालय का घेराव कर आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। आप ने यह प्रदर्शन प्रदेश प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में किया।

बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में कल गिरफ्तार किया। शराब घोटाले के मामले में कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। वहीं आज सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

Exit mobile version